Site icon www.khabredinraat.com

नारी शक्ति वंदन सम्मान समारोह 2024 में 101 नारी शक्तियां हुई सम्मानित

101 women empowerment honored in Nari Shakti Vandan Samman Ceremony 2024

101 women empowerment honored in Nari Shakti Vandan Samman Ceremony 2024

जयपुर। महिला एवं बाल विकास को समर्पित संस्था वूमेन पावर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया द्वारा नारी शक्ति वंदन सम्मान समारोह 2024 का आयोजन किया गया जिसमें 101 नारी शक्तियां को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम वूमेन पावर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकन्या, उपाध्यक्ष राजरानी के निर्देशानुसार एवं राष्ट्रीय सचिव उमा सोनी और संयोजक संतोष कुमार की अनुशंसा द्वारा आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर पधारे हुए अतिथियों का मानसी और साक्षी मीरवाल ने तिलक कर और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी अनादि सरस्वती (आध्यात्मिक गुरु, अनादि आश्रम लोहागल, अजमेर) एवं आर्किटेक्ट डॉ.दौलत राम माल्या (संस्थापक अध्यक्ष समर्पण संस्था ) उपस्थित थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूनम चौधरी पुलिस निरीक्षक (राज. पुलिस जयपुर) उपस्थित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ ए.पी.सिंह एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया द्वारा की गई थी।

सोनम जैन ने गणेश वंदना की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की शुरुआत करी। अभिनेत्री शेफाली गर्ग द्वारा सभी आए हुए अतिथि गणों का स्वागत सम्मान पधारो म्हारे देश की तर्ज पर किया गया। आर्किटेक्ट डॉ.दौलत राम माल्या एवं वूमेन पावर सोसायटी के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया द्वारा इस सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में, समाज हित में, बच्चों के शिक्षा, संरक्षण, अधिकार, रोजगार, चिकित्सा, गायन, नृत्य, समाज सेवी आदि में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 101 नारी शक्तियों को पगड़ी व दुपट्टा पहना कर साथ में मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रजत बैजल एवं भाजपा युवा नेता नरसी किराड़ ने कार्यक्रम में सम्मानित सभी नारी शक्तियों, समाज सेवियों एवं अतिथियों को धन्यवाद देते हुए वूमेन पावर सोशलिटी फाउंडेशन को उनके इस नेक काम के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस दौरान विभिन्न नई नियुक्तियां भी की गई जिसमें राष्ट्रीय सलाहकार के पद पर एड.ज्योतिषाचार्य सुदेश शर्मा, फिजियोथैरेपिस्ट समाज सेविका डॉ. माधुरी शर्मा को (कन्या जन्म गौरव स्वाभिमान) लाडो की प्रदेश अध्यक्ष (राजस्थान) का पद एवं प्रियंका जैन को संयोजक जयपुर पूर्व के पद पर एवं मानसी मीरवाल को युवा महिला छात्र संघ की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. रामजी चंद्रवाल संस्थापक अध्यक्ष, डॉ प्रेम चंद सुमन मुख्य संरक्षक (सामर्थ्य सेवा संस्था), पुर्णिमा पाठक प्रशासनिक अधिकारी (रेलवे) भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी (ए वन आर्किटेक्ट प्रा. लि.), समर्पण संस्था, सामर्थ्य सेवा संस्थान, रिम्मू फाऊंडेशन, राहड़ा फाऊंडेशन, राजीव कुमार जैन, विकास अधिकारी एलआईसी इंडिया), के. देवेंद्र सिंह शेखावत, यूनाइटेड नेशन वेलफेयर फाउंडेशन, न्यू लुक पार्लर, बालाजी हॉस्पिटल और कृतिका इंटरप्राइजेज वाटिका थे।

Exit mobile version