Site icon www.khabredinraat.com

सोडाला में अवधिपार टोमैटो केचप के 10800 पाउच एवं 76 कैन सीज

10800 pouches and 76 cans of expired tomato ketchup seized in Sodalala

10800 pouches and 76 cans of expired tomato ketchup seized in Sodalala

जयपुर। शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान की निरंतरता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण एच. गुइटे के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दल जयपुर प्रथम ने बाबू गुल्ली रेस्टोरेंट सोडाला के यहां से नमूने लेते हुए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के नियमों की पालना हेतु पाबंद किया।

स्वेज फार्म सोडाला में स्थित श्री श्याम सेल्स के यहां से टोमेटो केचप के नमूने लेकर 10800 पाउच एवं 5 लीटर की 76 कैन सीज की। टीम ने बिरयानी ब्लू वैशाली नगर के यहां से घी का नमूना लिया रिबेल फूड प्राइवेट लिमिटेड वैशाली नगर के यहां से यूज्ड तेल एवं बिरयानी के नमूने जांच हेतु लिए।

रिबेल फूड प्राइवेट लिमिटेड के यहां अवधिपार सीजनिंग मसाले के 500 पाउच एवं 48 बर्गर, बन अवधि पार पाए गए जिन्हें मौके पर ही नष्ट करवाया गया। सभी नमूने जांच हैतू प्रयोगशाला भिजवाए जा रहे हैं। डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि सभी फर्मों की रिपोर्ट का अवलोकन कर अधिनियम के अनुसार नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version