Site icon www.khabredinraat.com

12वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़

जयपुर। कालवाड थाना इलाके में 12वीं क्लास की छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि कालवाड़ निवासी 17 साल की लड़की मामला दर्ज करवाया कि वह 12वीं क्लास में पढ़ती है। उसके क्लासमेट ने सुभाष वर्मा से उसकी बातचीत करवाई थी। दोस्ती होने पर पिछले तीन-चार महीने से दोनों मोबाइल पर बातचीत करते रहे। आरोप है कि मोबाइल चैट को लेकर सुभाष उसे ब्लैकमेल कर मिलने के लिए दबाव बनाने लगा।

15 अप्रैल को चैट डिलीट करने की कहकर उसे मिलने के लिए खेत में बुलाया। मिलने जाने पर आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जबरदस्ती करने का विरोध कर शोर मचाने पर परिजनों को आता देखकर आरोपी भाग निकला। कालवाड़ थाने में नाबालिग पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version