जयपुर। अरावली की सुरम्य पर्वतमाला से घिरे जमवारामगढ़ के मंदिर श्री रघुनाथ जी-श्री विशनपुरा बालाजी धाम में मंदिर महंत कुंदनलाल चतुर्वेदी के सान्निध्य में 25 वां अन्नकूट रविवार, 9 नवम्बर को दोपहर 2 बजे से आरंभ होगा। भगवान श्री रघुनाथ जी, रामेश्वरम् महादेव जी सहित अन्य विग्रहों के अन्नकूट का भोग लगाकर भक्तों को पंगत में बैठा कर भोजन कराया जाएगा। जिसमें सैकड़ों की संख्या श्रद्धालु भोजन प्रसादी ग्रहण करेंगे। पीयूषपाणि चतुर्वेदी, मनोज कुमार चतुर्वेदी, विनोद चतुर्वेदी, सचिन चतुर्वेदी, युवराज चतुर्वेदी एवं अन्य ने शनिवार को अन्नकूट महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
श्री विशनपुरा बालाजी धाम में 25 वां अन्नकूट महोत्सव आज

