Site icon www.khabredinraat.com

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 50 बच्चे लाभान्वित

50 children benefited from the free medical camp.

50 children benefited from the free medical camp.

जयपुर। शारदा शिक्षा एवं विकास समिति एवं मुस्कान चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में मानसरोवर स्थित वानी वान्या फिजियो थेरेपी केंद्र पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरिष्ठ पीडियाट्रिक्स आर्थो सर्जन डॉ. तरल नागदा ने सेरेब्रल पाल्सी से ग्रसित 50 बच्चों की जांच की।

इस दौरान बच्चो को फिजियोथेरेपी परामर्श एवं ट्रेनिंग दी गई। डॉ. नागदा ने बताया कि शिविर में आए बच्चों में से 12 बच्चों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया है, जिनका ट्रस्ट की ओर से निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा एवं चलने के लिए वॉकर, जूते एवं अन्य सामान भी दिए जाएंगे।

शिविर में डॉ. सुशांत श्रीवास्तव , डॉ. श्याम समेत अन्य लोगों ने शिविर में सेवाएं दी। कार्यक्रम संयोजक सीएस कटारा ने बताया कि समिति की ओर से नियमित रूप से इस तरह के शिविर आयोजित किए जाते हैं।

Exit mobile version