Site icon www.khabredinraat.com

सरकारी टीचर की नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे साढ़े छह लाख

जयपुर। जवाहर नगर थाना इलाके में एक महिला को सरकारी टीचर के पद नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े छह लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार जवाहर नगर कच्ची बस्ती टीला नम्बर-6 निवासी महेंद्र कुमार महावर ने मामला दर्ज करवाया कि सतीश शर्मा ने उससे उसकी पत्नी को सरकारी टीचर के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर साढ़े छह लाख रुपए ले लिए।

आरोपित ने कहा कि तू तो दसवीं पास है, लेकिन तेरी पत्नी बीए-बीएड है। अगर तू रुपए खर्च करें तो उसे सरकारी नौकरी मिल सकती है। मेरी सरकारी अधिकारियों और मंत्रियों में अच्छी सेटिंग है। विश्वास में आकर पीड़ित ने उसे रुपए दे दिए। आरोपित ने रुपए लेने के बाद उसकी पत्नी केा नौकरी भी नहीं लगवाई और न ही अब वह रुपए वापस लौटा रहा है। इस पर पीडित थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version