Site icon www.khabredinraat.com

एटीएम बदलकर व्यक्ति के खाते से निकाले 80 हजार

जयपुर। महेश नगर थाना इलाके में मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर एक व्यक्ति के खाते से 80 हजार रुपए निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार महेश नगर निवासी चंदजीत यादव ने मामला दर्ज करवाया कि वह 80 फीट रोड एटीएम पर रुपए निकालने गया था। वहां पर एक युवक ने उसकी रुपए निकालने में मदद की थी।

मदद के बहाने आरोपी ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और फिर उससे 80 हजार रुपए निकाल लिए। ठगी का पता पीड़ित को मोबाइल पर मैसेज आने पर लगा। इस पर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version