ग्लोबल ट्रैवल साइट स्काईस्कैनर ने अपनी “ट्रैवल ट्रेंड्स: रिडिफ़ाइनिंग वैल्यू थ्रू एक्सपीरियंस इन 2024” रिपोर्ट के साथ यात्रा के संपूर्ण दायरे को शामिल करते हुए इस उद्योग और यात्रियों के व्यवहार को आकार देने वाले नई ट्रेंड्स साझा किए हैं। स्काईस्कैनर ने आज 2024 के लिए सबसे ज़्यादा चर्चित ट्रैवल के प्रकार और उत्साह तथा सर्वोच्च 10 ट्रेंड होने वाले स्थानों और सर्वोत्तम मूल्य वाले गंतव्यों का खुलासा किया, जिसके साथ लाखों सर्च एवं प्रोप्राइटरी उड़ानों और होटल के आँकड़ों के साथ उपभोक्ताओं के वार्षिक व्यवहार के अध्ययन एवं विशेषज्ञों की टिप्पणी भी पेश की गई।
रिपोर्ट के आँकड़े प्रदर्शित करते हैं कि फिल्म और मनोरंजन का भारतीय यात्रियों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। 94% भारतीय उन जगहों पर जाना चाहते हैं, जो वो बड़े या छोटे पर्दे पर देखते हैं। इसके अलावा, लगभग आधे (43%) उत्तरदाता 2024 में कहाँ जाना है, यह निर्णय लेने के लिए उस जगह की ‘वाइब’ को महत्व देते हैं।
यात्रा के चार मुख्य वाइब्स में, सेट-जेटिंग भारत में सबसे ऊपर रहा क्योंकि लोगों ने अपने पसंदीदा शो के मुख्य पात्र की ऊर्जा के अनुरूप आइकोनिक स्थानों पर घूमने में रुचि दिखाई। 2024 में भारतीयों ने जिन सर्वोच्च स्थानों पर जाने में रुचि दिखाई, उनमें ये जवानी है दीवानी से प्रेरित मनाली, उसके बाद 3 इडियट्स से प्रेरणा लेकर भारत में खूबसूरत जगह लद्दाख है, जिसने 47% यात्रियों को आकर्षित किया।
अगले स्थान पर द क्राउन से प्रेरित शाही अंदाज़ जीवन में उतारने के लिए यूनाइटेड किंगडम का लंदन है, जहाँ 43% भारतीय यात्रा करने के लिए प्रेरित हुए। इसके बाद एमिली इन पेरिस देखकर एमिली कूपर की तरह ही फ्रांस में आकर्षक शहर, पेरिस का अनुभव लेने के लिए 42% भारतीय यात्री करना चाहते हैं। दिसंबर 2022 में इसके सीज़न 3 के लॉन्च के बाद, स्काईस्कैनर पर पिछले महीने की तुलना में जनवरी में भारत से पेरिस की खोज में 23% की वृद्धि दर्ज हुई।
स्काईस्कैनर के आँकड़े प्रदर्शित करते हैं कि मुख्य किरदार की ऊर्जा के समान ही अनुभवों का मूल्य 2024 के लिए यात्रा रुझानों और वाइब्स को किस प्रकार प्रेरित कर रहा है, और इसमें अब निर्णय केवल यात्रा के खर्च से प्रभावित नहीं होता:
गिग ट्रिपिंग – एक तिहाई भारतीय (37%) अपने पसंदीदा कलाकार को लाइव देखने के लिए छोटी दूरी की उड़ान भरेंगे, जबकि 2024 में यदि यात्रियों को खर्च में बचत मिलेगी तो 79% यात्री विदेश में आयोजित होने वाली कॉन्सर्ट में जाने के बारे में सोचेंगे।
बजट बूजी फूडी – भारतीय खाने के शौकीन होते हैं। स्काईस्कैनर के शोध में इसकी पुष्टि हुई है, और 59% भारतीयों ने यात्रा करने के लिए उस जगह को चुना है, जहां उन्हें बेहतरीन रेस्टोरेंट मिलते हैं। जापान के किचन के रूप में प्रसिद्ध ओसाका, जो सबसे ज़्यादा मिशेलिन सितारों वाले शहरों में दुनिया में चौथे स्थान पर आता है, 2024 में कम बजट में खाने के शौकीनों के लिए स्काईस्कैनर की वैश्विक सूची में पहले स्थान पर रहा, और यह भारतीयों के बीच सबसे ज़्यादा ट्रेंड होने वाली जगहों में है।
डेस्टिनेशन Zzzz – अगली छुट्टियों के लिए सबसे मुख्य गतिविधियों में भारतीय यात्री 2024 में नींद की दुनिया में जाना चाहते हैं। स्वस्थ नींद एक आम चर्चा का विषय बन गई है, और कुछ साल पहले के मुक़ाबले आज 85% भारतीय यात्री स्वस्थ नींद के बारे में ज़्यादा सचेत हो गए हैं। इसके अलावा, 66% भारतीयों ने अपनी छुट्टियों में नींद की बेहतर गुणवत्ता का अनुभव किया है।
इसके अलावा, जीवनशैली में सुधार लाने वाले अनुभव प्राप्त करने की इच्छा के कारण स्काईस्कैनर ने 2024 में निम्न तरह के यात्रियों का विकास दर्ज किया है:
एनालॉग एडवेंचरर्स – सदैव तैयार और सक्रिय रहने वाले जैन ज़ी ओल्ड स्कूल के एनालॉग एडवेंचर चाहते हैं, जो पहले की तरह डिजिटल डिवाइस पीछे छोड़कर जाना चाहते हैं। 18 से 24 साल की आयुवर्ग में हर चार में से एक (24%) भारतीय छुट्टियों पर अपने साथ पोलेरॉइड कैमरा लेकर जाते हैं।
सेलेब्रेशन वेकेशनर्स – भारतीय बड़ी उपलब्धियों का जश्न स्टाइल से मनाना चाहते हैं। 81% भारतीय जन्मदिन या सालगिरह मनाने के लिए ग्रुप ट्रिप पर गये। हालाँकि ग्रुप ट्रिप की योजना बनाना, जैसे कहाँ और कब जाना है, क्या लागत हो जैस सहमतियाँ बनाना मुश्किल होता है। 52% भारतीय यात्रियों ने बताया कि सामूहिक यात्रा की योजना बनाते वक़्त किस जगह जाना है, यह चुनना उनकी सबसे बड़ी मुश्किल होती है, इसके बाद यात्रा की तारीख (48%) तय करना और यात्रा की लागत (45%) पर सहमति का स्थान आता है।
लक्स-फॉर-लैस सीकर्स – यात्रा की योजना में लागत हमेशा महत्व रखती है, लेकिन भारतीय यात्री अब आराम पर पैसे खर्च करने के लिए तैयार हैं। 2024 में 37% भारतीय यात्रियों ने अपनी उड़ान को बिजनेस या प्रथम श्रेणी में अपग्रेड करने की योजना बनाई है, जबकि 44% ने अपनी यात्रा की बेहतरीन शुरुआत के लिए एयरपोर्ट लाउंज पर खर्च करने की योजना बनाई है।
भारत में सबसे ज़्यादा ट्रेंड होने वाले रुझान वाले और सबसे बेहतर मूल्य वाले स्थान
2024 की रिपोर्ट में सामने आया कि 86% भारतीय 2024 में अगर ज़्यादा नहीं तो उतनी ही विदेश यात्राएं करने की योजना बना रहे हैं, जितनी विदेश यात्राएं उन्होंने 2023 में की थीं। 2024 में भारतीयों के लिए सबसे आकर्षक स्थान अपने प्राचीन समुद्र तटों के लिए मशहूर वियतनाम में दा नांग, अपनी प्राकृतिक ख़ूबसूरती के लिए प्रसिद्ध मध्य एशिया के मनोरम स्थल, कजाकिस्तान में अल्माटी, और ऐतिहासिक एवं आधुनिक वास्तुकला के उत्कृष्ट मिश्रण के लिए मशहूर, अज़रबैजान में बाकू हैं। दूसरी ओर सबसे अच्छे मूल्य के स्थानों में फ्रांस में नीस सर्वोच्च स्थान पर रहा, जिसके बाद स्विट्जरलैंड में जेनेवा, जापान में टोक्यो और बहराईन में मनामा का स्थान रहा। (परिशिष्ट में पूर्ण अवलोकन)
इन परिणामों के बारे में स्काईस्कैनर ट्रैवल ट्रेंड्स एंड डेस्टिनेशन विशेषज्ञ, मोहित जोशी ने कहा:
“भारतीय यात्रियों में खोजने और समृद्ध एवं ज़्यादा संतोषजनक अनुभवों के साथ छुट्टियों का पूरा आनंद लेने की इच्छा साफ़ है क्योंकि वो (63%) 2024 में यात्रा पर ज़्यादा खर्च करने की योजना बना रहे हैं। अगले साल सांस्कृतिक खोज पर ध्यान केंद्रित करने के साथ भारत में यात्रा की मजबूत मांग का कारण स्काईस्कैनर जैसा ट्रैवल मेटासर्च भारतीयों को बेहतरीन मूल्य प्रदान कर सकता है। उदाहरण के लिए, इसमें ‘एक्स्प्लोर एवरीव्हेयर’ सर्च फीचर का उपयोग कर मूल्य के आधार पर स्थानों को तलाशा जा सकता है। स्काईस्कैनर के टूल्स की मदद से यात्रियों को मोलभाव करने के कई तरीके मिलते हैं, ताकि वो उन्हीं सुविधाओं के लिए भुगतान करें, जो वो चाहते हैं।”
“ट्रैवल ट्रेंड्स: रिडिफ़ाइनिंग वैल्यू थ्रू एक्सपीरियंस इन 2024” रिपोर्ट यहाँ (here) देखें। रिपोर्ट का ज़्यादा विस्तृत अवलोकन नीचे दिया गया है।