Site icon www.khabredinraat.com

अवैध हथियार और दुपहिया वाहन सहित एक बदमाश गिरफ्तार

A criminal arrested along with illegal weapons and two-wheeler

A criminal arrested along with illegal weapons and two-wheeler

जयपुर। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को अवैध हथियार और दुपहिया वाहन सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपित मंदिरों से दानपात्र चुराने के तीन मामलों में जेल भी जा चुका है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व ज्ञानचंद यादव ने बताया कि मालपुरा गेट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पवन सामरिया निवासी रेनवाल मांझी जयपुर ग्रामीण को शिकारपुरा रोड से गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने एक अवैध पिस्टल सहित दुपहिया वाहन बाइक जब्त की है। आरोपित मंदिरों से दानपात्र चुराने के तीन मामलों में जेल भी जा चुका है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version