Site icon www.khabredinraat.com

एक देशी रिवाल्वर व तीन जिंदा कारतूस सहित एक बदमाश गिरफ्तार

A criminal arrested with a country-made revolver and three live cartridges

A criminal arrested with a country-made revolver and three live cartridges

जयपुर। शिवदासपुरा थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम जयपुर दक्षिण (डीएसटी) ने ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार किया है और उसके पास से एक देशी रिवाल्वर व तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर(दक्षिण) दिगंत आनन्द ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत शिवदासपुरा थाना पुलिस और डीएसटी दक्षिण ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक शातिर बदमाश राजेन्द्र कुमार मीणा (38) निवासी राजगढ जिला अलवर को मुखबिर की सूचना पर विधाणी चौराहे से गिरफ्तार कर उसके पास से एक देशी रिवाल्वर व तीन जिन्दा कारतूस जब्त किए गए है। आरोपित से अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version