Site icon www.khabredinraat.com

अवैध हथियार सहित एक बदमाश गिरफ्तार

जयपुर। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत जिला स्पेशल टीम जयपुर उत्तर(डीएसटी) और शास्त्री नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से एक पिस्टल मय मैगजीन और दो जिंदा कारतूस जब्त किया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि डीएसटी और शास्त्री नगर थाना पुलिस ने ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत कार्रवाई करते हुए फैजान उर्फ अंडा निवासी सुभाष चौक को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से एक पिस्टल मय मैगजीन और दो जिंदा कारतूस जब्त किया गया है। पुलिस आरोपी से अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version