Site icon www.khabredinraat.com

एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय फरार चल रहा तीन हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

जयपुर। झोटवाड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय फरार चल रहे तीन हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय फरार चल रहे तीन हजार के इनामी बदमाश मोहित शर्मा को  गिरफ्तार किया है। आरोपित नाम और हुलिया बदलकर फरारी काट रहा था। पुलिस ने श्याम सिंह और मोहित शर्मा को मादक पदार्थ के साथ गाड़ी में रंगे हाथों पकड़ा था। जहां आरोपित चालान पेश होने के दौरान फरार हो गया था। पश्चिम जिला स्पेशल टीम ले सूचना पर आरोपित को पड़कर झोटवाड़ा थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया।  

Exit mobile version