Site icon www.khabredinraat.com

दुपहिया वाहन चुराने वाला शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

A cunning vehicle thief who stole a two-wheeler was arrested

A cunning vehicle thief who stole a two-wheeler was arrested

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल जिला स्पेशल टीम (सीएसटी) और गलता गेट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले शातिर वाहन चोर को पकडा है और उसके पास से चोरी की एक बाइक सहित कई दुपहिया वाहनों के पार्ट्स भी बरामद किए गए है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि सीएसटी और गलता गेट थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले वाहन चोर मोहम्मद हुसैन उर्फ चांद निवासी गलता गेट जयपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की एक बाइक सहित कई दुपहिया वाहनों के पार्ट्स जब्त किए गए है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version