Site icon www.khabredinraat.com

दुपहिया वाहन चोरी करने वाला शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

A cunning vehicle thief who stole a two-wheeler was arrested

A cunning vehicle thief who stole a two-wheeler was arrested

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने मानसरोवर थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चोरी करने वाले एक शातिर वाहन चोर को पकडा है और उसके पास से एक चोरी का दुपहिया वाहन भी बरामद किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध) रानू शर्मा ने बताया कि सीएसटी ने मानसरोवर थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चोरी करने वाले शातिर वाहन चोर अजय सैनी निवासी बांदीकुई जिला दौसा हाल श्याम नगर जयपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित अपना खर्चा और शौक पूरा करने के लिए दुपहिया वाहन चुराने की वारदात करता है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version