Site icon www.khabredinraat.com

दुपहिया वाहन चुराने वाले शातिर वाहन चोर को धर-दबोचा

जयपुर। मालवीय नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले एक शातिर वाहन चोर को धर-दबोचा है और उसके पास से एक चोरी की बाइक भी बरामद की है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन ने बताया कि मालवीय नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले अभिषेक सैनी निवासी मालपुरा गेट जयपुर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक चोरी का दुपहिया वाहन भी जब्त किया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति और अय्याशी करने के लिए सूने पडे दुपहिया वाहनों को चिन्हित कर चोरी की वारदात करता है और फिर उन्हे औने-पौने दामों में बेच कर अपने शौक पूरे करता है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version