Site icon www.khabredinraat.com

मादक पदार्थ कोकीन सहित एक विदेशी नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

A foreign Nigerian national arrested with narcotic drug cocaine

A foreign Nigerian national arrested with narcotic drug cocaine

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) और खोह नागोरियान थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ कोकीन सहित एक विदेशी नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया हैै। साथ ही आरोपित विदेशी नागरिक के पास से 12.69 ग्राम कोकीन भी जब्त की है। फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ करने में जुटी है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत सीएसटी और खोह नागोरियान थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ कोकिन के साथ विदेशी नाइजीरियाई नागरिक ओके के एस (32) निवासी अनाम, असबा (नाइजीरियाई) हाल खोह नागोरियान को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपित नाइजीरियन के पास से 12.69 ग्राम कोकीन बरामद की है। पुलिस आरोपित विदेशी नाइजीरियाई नागरिक से अवैध मादक पदार्थ कोकीन की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ करने में जुटी है।

Exit mobile version