Site icon www.khabredinraat.com

तेज रफ्तार वाहन ने राहगीर को कुचला, मौत

जयपुर। पांच्यावाला में सोमवार रात एक तेज रफ्तार वाहन ने राहगीर को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। हिट एण्ड रन मामले में दुर्घटना थाना पुलिस पश्चिम वाहन चालक की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार बजरी मंडी पाच्यावाला निवासी 48 वर्षीय अजीत सिंह चौधरी पुत्र वीर सिंह वीकेआई में 17 नंबर रोड पर मजदूरी करता था। शाम को काम से वह वापस लौट रहा था। ऑटो से पांच्यावाला बजरी मंडी पुलिया पर पहुंचा और उससे उतरकर घर जा रहा था।

इसी दौरान पुलिया पर तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Exit mobile version