Site icon www.khabredinraat.com

काम करते समय अनियंत्रित होकर छत से गिरने से मजदूर की मौत

जयपुर। भट्टा बस्ती थाना इलाके में काम करने समय अनियंत्रित होकर छत से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।

पुलिस ने बताया कि मेजर शैतान सिंह कॉलोनी भट्टा बस्ती में एक मकान का काम चल रहा है। 20 नवम्बर को छत पर काम करते समय एक मजदूर अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। गंभीर घायल होने पर स्थानीय लोगों ने उसे एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टर ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

मेडिकल सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस का कहना है कि मृतक की उम्र करीब 50 साल है। पूछताछ में सामने आया है कि मृतक चौखटी पर बेलदारी का काम करता है,जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस मृतक की पहचान के साथ वारिसान की तलाश कर रही है।

Exit mobile version