जयपुर। प्रियुष न्यूरो एंड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से न्यूरो सर्जरी की नवीनतम तकनीक यूबीई को लेकर लाइव वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें प्रियुष हॉस्पिटल के सीनियर न्यूरो सर्जन डॉ. योगेश गुप्ता के साथ न्यूरो सर्जन डॉ. गौरव बंसल एवं अहमद अंसारी ने इस तकनीक से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। वर्कशॉप में शहर के विभिन्न संस्थाओं के न्यूरोसर्जन ने इस नवीन तकनीक का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इस दौरान दो लाइव वर्कशॉप के दौरान डॉ. योगेश ने यूबीई तकनीक के बेसिक्स के बारे में बताया एवं अन्य चिकित्सकों ने यूबीई टी लीफ, यूबीई यूएलबीडी पर सेशन में अपने विचार रखे। इस दौरान चिकित्सको ने इस तकनीक पर लेक्चर, टिप्स और ट्रिक्स के जरिए इसकी गहन जानकारी दी। दिनभर चले आयोजन के दौरान लंबर डिसेक्स्टिमी पर दो वर्कशॉप आयोजित हुई। एक्सपर्ट्स ने बताया कि वर्तमान में स्पाइनल समस्याओं से जुड़ी परेशानियों के समाधान के लिए उपलब्ध अत्याधुनिक तकनीकों में यूबीई सर्वश्रेष्ठ है।
उन्होंने बताया कि यह एक मिनिमल इन्वेसिव सर्जरी है, यह एक लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की तरह है जिसमें दो छेद के जरिये पूरे स्पाइन की सर्जरी आसानी से की जाती है, जिसमें एक छेद 5 एमएम और दूसरा छेद 8 एमएम का किया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में नॉर्थ इंडिया में काफी कम सेंटर्स पर यह उपलब्ध है एवं परंपरागत तकनीक के मुकाबले बेहद सुरक्षित एवं सटीक है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि इसमें कोई मसल इंजरी नहीं होती है एवं ना ही कोई बोन काटनी पडती है। यह एक फोर्थ जनरेशन एंडोस्कोपिक सर्जरी है एवं मरीज को अगले दिन डिस्चार्ज कर दिया जाता है।

