Site icon www.khabredinraat.com

कबाड़ी की दुकान में लगी भीषण आग

जयपुर। झोटवाड़ा थाना इलाके में सोमवार शाम को टायर -केमिकल गोदाम में अचानक से आग लग गई। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है की गोदाम में लगी आग इतनी भीषण की थी की दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस ने बताया कि थाना इलाके में स्थित संजय नगर ,नारायणपुरी टायर -केमिकल का गोदाम था। जिसमें सोमवार शाम को अचानक से आग लग गई। बताया जा रहा है कि जहां आगजनी की घटना हुई वो एक रिहायशी इलाका है। विस्फोट की आशंका को देखते हुए बिजली आपूर्ति ठग की गई। हालांकी इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि आसमान में धुंए का गुब्बार देख कर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आपसी समझाईश कर लोगों को दूर भगाया। लेकिन भीड़ के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात अवरुद्व हो गया।

आग पर काबू पाने के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से यातायात सुचारु कराया। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी आग लगने के कारणों पता करने में जुटे है।

Exit mobile version