Site icon www.khabredinraat.com

251 ध्वजाओं के साथ निकाली विशाल पदयात्रा

A massive march was carried out with 251 flags.

A massive march was carried out with 251 flags.

जयपुर। श्री श्याम भजन संध्या परिवार सेवा समिति जयपुर की वार्षिक श्री श्याम ध्वज यात्रा रीगस से पैदल रवाना होकर खाटू धाम पहुंची। वहां बाबा के चरणों में निशान अर्पित किए गए। इस मौके पर बाबा श्याम के सुंदर रथ में बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार किया गया। श्याम भक्त रामबाबू झालानी के अनुसार उनके साथ संस्था के 251 लहराते निशान एक साथ चले । रथ के आगे बाबा श्याम के मधुर भजन प्रस्तुत होते रहे। मधुर- मधुर भजनों की प्रस्तुतियों के साथ चल भक्त और उपस्थित जन समुदाय नाच गाकर बाबा को रिझा रहे थे ।

इसके लिए जयपुर से 11 बसों से 500 यात्री रींगस तक पहुंचें। उसके बाद रींगस धर्मशाला खाटू मोड़ पर विधिवत ध्वज पूजन किया गया और भक्तों द्वारा भव्य आरती के साथ‌ श्याम रथ को रवाना किया गया। खाटू मोड़ से बैंड बाजे के साथ सुबह 11 बजे बड़ी धूमधाम से निकली इस भव्य यात्रा में संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश बड़ाया ने बताया कि यात्रा में शंकर नाटाणी, राजूमहरवाल, आशुतोष शर्मा, हरिशंकर टोडवाल, हेमेनत माखीजा, योगेश पाराशर, हितेश भारद्वाज, सतीश शर्मा, रवि कानूनगो, बाबूलाल भारद्वाज, अनुज खंडेलवाल, मान पंडित, महेश माघवानी, योगेश खंडेलवाल, गिराज गुप्ता, अरविंद गुप्ता, निरज आकड ने भजन गाकर और यात्रा में चंग बजाकर बाबा को रिझाया। इस मौके पर खाटू वालों श्याम सांवरो… खाटू का दरबार निराला… बाबा ने बुलाया है हम चले आए हैं…. आदि भजनों की प्रस्तुति दी।

शंकर झालानी ने बताया कि रींगस से खाटू के बीच भक्तों को भोजन प्रसादी कराई गई। सभी भक्तों ने खाटूश्यामजी मन्दिर में जाकर अपनी अपनी ध्वजा श्यामजी के चरणों में चढ़ाई। उसके बाद सभी भक्तों ने खाटूश्यामजी में जयपुर वाली धर्मशाला में भोजन प्रसादी ग्रहण की।
संस्था के संरक्षक रामबाबू झालानी ने बताया कि पुरुषों ने सफेद‌ कुर्ता पजामा और महिलाओं ने लहरियां कि साड़ीयां पहनकर यात्रा में शामिल हुए। संस्था की तरफ से रींगस से खाटू तक रास्ते में फूलों कि वर्षा की गई। वही रींगस से खाटू तक बड़ी संख्या में श्याम भक्त निशान लेकर पैदल‌ चल रहे थे। इस मौके पर पूरा क्षेत्र श्याम बाबा के जयकारों से गूंजता रहा।

Exit mobile version