Site icon www.khabredinraat.com

जयपुर पढ़ाई करने आई नाबालिग से परिचित ने किया दुष्कर्म

Married woman kidnapped and raped for three months

Married woman kidnapped and raped for three months

जयपुर। शिप्रा पथ थाना इलाके में ग्रामीण इलाके से अपने भाई के साथ जयपुर पढ़ने आई नाबालिग से परिचित ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी परिचित ने उसके भाई को जान से मारने और वीड़ियों वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी की धमकियों से परेशान नाबालिग ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। गुस्साए परिजनों ने पीड़ित नाबालिग को थाने ले जाकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

पुलिस ने बताया की दौसा इलाके में रहने वाली महिला का आरोप है कि उसके नाबालिग बेटा-बेटी जयपुर में पढ़ने के लिए आए थे और शिप्रा पथ इलाके में रहकर कोचिग कर रहे थे। गांव का एक परिचित बच्चों के संभालने के बाहने से उनके रुम पर आता और नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करता।

आरोपी ने पीड़ित नाबालिग का अश्लील वीड़ियों भी बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़ित के भाई को जान से मारने की धमकी दी। धमकियों से परेशान होकर नाबालिग ने अपनी मॉ के साथ थाने पहुंच आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

Exit mobile version