Site icon www.khabredinraat.com

देसी कट्टा सहित एक बदमाश गिरफ्तार

A miscreant arrested with a country-made pistol

A miscreant arrested with a country-made pistol

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की ओर से शुरू हुए ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन’” (आग) तहत हरमाड़ा थाना पुलिस और सीएसटी ने कार्रवाई कर एक बदमाश को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के पास से अवैध हथियार देसी कट्टा बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को खंगालने में जुटी है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) अमित कुमार ने बताया कि हरमाड़ा थाना पुलिस और सीएसटी ने ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन’” (आग) तहत कार्रवाई करते हुए राहुल परसोया निवासी हरमाड़ा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। पुलिस आरोपी से अवैध हथियार के बारे में पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version