Site icon www.khabredinraat.com

अवैध हथियार सहित एक बदमाश गिरफ्तार:एक देशी पिस्टल जब्त

A miscreant arrested with illegal weapons: A country-made pistol seized

A miscreant arrested with illegal weapons: A country-made pistol seized

जयपुर। खोह नागोरियान थाना पुलिस और जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व ने ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को अवैध हथियार सहित पकड़ा है और उसके पास से एक देशी पिस्टल भी जब्त किया गया है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर(पूर्व) संजीव नैन ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से शहर में चलाए जा रहे ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत खोह नागोरियान थाना पुलिस और डीएसटी पूर्व ने कार्रवाई करते हुए 27 वर्षीय शाहाब सिंह निवासी बाड़ी जिला धौलपुर को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से पुलिस ने अवैध हथियार एक देशी पिस्टल जब्त किया है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित शाहाब जयपुर में रहकर पढाई करता है और वह कुछ दिन पहले गांव गया था। उसके पास में एक देशी पिस्टल रखी हुई थी और पैसों की जरूरत होने पर पिस्टल को बेचने के लिए गांव से जयपुर लेकर आया था। जैसे ही उसे कोई ग्राहम मिलता तो वह उसे पिस्टल को बेच देता। पुलिस आरोपित से अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ करने में जुटी है।

Exit mobile version