Site icon www.khabredinraat.com

दुपहिया वाहन चुराने वाला एक शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

जयपुर। नाहरगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले एक शातिर वाहन चोर को पकडा है और उसके पास से एक चोरी का दुपहिया वाहन भी जब्त किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा ने बताया कि नाहरगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले शातिर वाहन चोर 38 वर्षीय रामू मीणा निवासी दौसा हाल खानाबदोश नाहरगढ़ जयपुर को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से एक चोरी का दुपहिया वाहन (स्कूटी) भी बरामद की है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित नशे का आदी है। जो नशे का शौक पूरा करने के लिए दुपहिया वाहनों की रैकी कर चुराता था। आरोपित के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version