Site icon www.khabredinraat.com

दुपहिया वाहन चुराने वाला शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

जयपुर। जवाहर नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले एक शातिर वाहन चोर को पकडा है और उसके पास से एक चोरी का दुपहिया वाहन भी जब्त किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) संजीव नैन ने बताया कि जवाहर नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले शातिर वाहन चोर 28 वर्षीय दौलत कुमार निवासी आदर्श नगर जयपुर को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से एक चोरी का दुपहिया वाहन (बाइक) भी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version