Site icon www.khabredinraat.com

दुपहिया वाहन चुराने वाला शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

A notorious two-wheeler thief was arrested.

A notorious two-wheeler thief was arrested.

जयपुर। हरमाडा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले एक शातिर वाहन चोर को पकडा है और उसके पास से एक चोरी का दुपहिया वाहन (बाइक) भी जब्त किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि हरमाडा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले शातिर वाहन चोर 22 वर्षीय शिव चौधरी उर्फ ईलू उर्फ शिवा निवासी मंडावर जिला खैरथल-तिजारा हाल करणी विहार जयपुर को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से एक चोरी का दुपहिया वाहन (बाइक) भी बरामद की है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित नशे का आदी है। जो नशे का शौक पूरा करने के लिए पार्किंग व सुनसान जगह पर दुपहिया वाहनों की रैकी कर चुराता था। फिर चुराए गए वाहनों को मुख्य मार्ग को छोड़कर अंदर के मार्ग से होते हुए वाहन को ले जाता था और फिर चुराये गये वाहन को औने पौने पैसों में बेच कर अपने मौज मस्ती व नशे में पैसों को खर्च कर देता था। आरोपित के खिलाफ पूर्व में भी कई थानों में उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version