Site icon www.khabredinraat.com

दुपहिया वाहन चुराने वाले शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

A notorious vehicle thief who stole two-wheeler vehicles has been arrested.

A notorious vehicle thief who stole two-wheeler vehicles has been arrested.

जयपुर। प्रताप नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चोरी करने वाले दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने इन आरोपियों के पास से आठ चोरी के दुपहिया वाहन (बाइक-स्कूटी) भी बरामद की हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित नशा करने के आदि है और नशे की लत के लिए दुपहिया वाहनों की रैकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन ने बताया कि प्रताप नगर थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी करने वाले शातिर वाहन चोर नवीन चौधरी उर्फ लुक्का (20) निवासी प्रताप नगर और रवि महावर (23) निवासी लालसोट जिला दौसा को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से आठ चोरी के दुपहिया वाहन भी बरामद किए गए है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और शौक पूरे करने के लिए चोरी की वारदात करते थे।

इसके अलावा आरोपित नवीन चौधरी पूर्व में भी मोबाइल स्नेचिंग और वाहन चोरी में चालान शुदा है। जिसने शिप्रापथ, एस.एम.एस, शिवदासपुरा, मालपुरा गेट, सांगानेर सदर, श्याम नगर व प्रताप नगर थाना इलाके में दुपहिया वाहन चोरी किये है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में अन्य चोरी की वारदातों के खुलासे की भी उम्मीद जताई जा रही है।

Exit mobile version