Site icon www.khabredinraat.com

व्यक्ति को बंधक बनाकर ऑनलाइन 30 हजार डलवाए

CID recovered cyber fraud amount with the help of Alwar DST

CID recovered cyber fraud amount with the help of Alwar DST

जयपुर। वैशाली नगर थाना इलाके में एक व्यक्ति को उसके साथियों ने बंधक बना लिया और फिर उसके जीजा को फोन कर व्यक्ति के अस्पताल में भर्ती का बहाना बनाकर ऑनलाइन तीस हजार रुपए डलवा लिए। सूचना पर उसका बेटा वहां पहुंचा और उसे अपने साथ लेकर घर पहुंचा और मामला दर्ज करवाया।

पुलिस के अनुसार गोविंदपुरा निवासी चंदाराम ने मामला दर्ज करवाया कि वैशाली नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में हेमराज व अन्य के साथ पार्टी कर रहा था। पार्टी के दौरान हेमराज और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे बंधक बना लिया। इसके बाद पीड़ित के मोबाइल से उसके जीजा को फोन कर अस्पताल में भर्ती होने का बहाना बनाकर ऑनलाइन दो बार में तीस हजार रुपए डलवा लिए।

Exit mobile version