Site icon www.khabredinraat.com

कंपनी के स्टोर रूम से इलेक्ट्रॉनिक का सामान चोरी करने वाला गिरफ्तार

जयपुर। विधाधर नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कंपनी के स्टोर रूम से इलेक्ट्रॉनिक का सामान चोरी करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है और साथ ही उसके पास से चुराया गया इलेक्ट्रॉनिक सामान भी बरामद किया है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि विधाधर नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एशियन कंस्ट्रक्शन कंपनी के स्टोर रूम से इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी करने वाले शोएब अख्तर खान निवासी भट्टा बस्ती को गिरफ्तार कर उसके पास से चुराया गया इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version