Site icon www.khabredinraat.com

चोरी की दो बाइक सहित एक वाहन चोर गिरफ्तार

A vehicle thief arrested along with two stolen bikes

A vehicle thief arrested along with two stolen bikes

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने वाहन चोरों के खिलाफ मुरलीपुरा थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से दो चोरी की बाइक भी बरामद की है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त अपराध दिगंत आनंद ने बताया कि सीएसटी ने वाहन चोरों के खिलाफ मुरलीपुरा थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर पंकज सांखला निवासी हरिपुर जिला पाली हाल थडी मार्केट मानसरोवर जयपुर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से चोरी की बाइक बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपित मादक पदार्थ का नशा करने का आदि है और चिन्हित स्थानों पर रैकी कर वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देता है। जिसे औने-पौने दामों में बेच कर मिले रुपये से नशा करता है। आरोपित से पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version