Site icon www.khabredinraat.com

दुपहिया वाहन चुराने वाले एक वाहन चोर गिरफ्तार

A vehicle thief who stole a two-wheeler was arrested

A vehicle thief who stole a two-wheeler was arrested

जयपुर। लाल कोठी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक दुपहिया वाहन चुराने वाले एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक चोरी की बाइक भी जब्त की गई है। पुलिस की प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि आरोपित वाहन चोर पिछले करीब दस साल वारदात करता है और उसके खिलाफ जयपुर शहर के कई थानो में डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) तेजस्वनी गौतम ने बताया कि लाल कोठी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक दुपहिया वाहन चुराने वाले आरोपी जुबेर उर्फ पिण्डारी (26) निवासी जयसिंहपुरा खोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि जयपुर शहर में उसके खिलाफ चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के पन्द्रह मामले दर्ज है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version