Site icon www.khabredinraat.com

6 ग्राम 45 मिलीग्राम स्मैक के साथ एक महिला सप्लायर गिरफ्तार

जयपुर। ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) जयपुर पूर्व ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत कार्रवाई करते हुए 6 ग्राम 45 मिलीग्राम स्मैक के साथ एक महिला सप्लायर को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही स्मैक ब्रिकी की दो हजार 900 रुपये भी बरामद किए गए है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस और डीएसटी पूर्व ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक की सप्लाई करने वाली नेहा कुरैशी (23) निवासी ट्रांसपोर्ट नगर जयपुर गिरफ्तार किया। पुलिस टीम को उसके पास से 6 ग्राम 45 मिलीग्राम स्मैक सहित ब्रिकी की दो हजार 900 रुपये जब्त किए है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित महिला पिछले कुछ दिनों से ही स्मैक का काम करने में लगी थी और स्मैक को बेचने वालो से तीन हजार से 4 हजार के प्रति ग्राम के हिसाब से खरीद कर उनकी छोटी—छोटी पुडियां बना कर तीन सौ रूपये के हिसाब से बेचते है। पुलिस आरोपित महिला से अवैध मादक पदार्थ की खरीद—फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version