Site icon www.khabredinraat.com

जॉब दिलाने के बहाने बुलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Married woman kidnapped and raped for three months

Married woman kidnapped and raped for three months

जयपुर। शिप्रापथ थाना इलाके में परिचित युवकों द्वारा महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। धोखे से मिलने के बहाने बुलाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर जल्द जॉब लगवाने का झांसा दिया। मामले की जांच एसीपी मानसरोवर संजय शर्मा कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि सांगानेर निवासी 30 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि आरोपी मुकेश वर्मा और संतोष को वह जानती है। बातचीत के दौरान आरोपियों ने उसे जॉब लगवाने का झांसा दिया। अच्छी तनख्वाह पर जॉब लगाने की कहकर उसे अपनी बातों के जाल में फांस लिया।

आरोप है कि जॉब के बहाने मिलने के लिए मानसरोवर रीको एरिया में बुलाया। धोखे से मिलने बुलाकर आरोपियों ने उसके साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जल्द जॉब लगवाने का झांसा दिया। जॉब लगाने का झांसा देकर बार-बार मिलने बुलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के जॉब लगाने का दबाव बनाने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की।

Exit mobile version