Site icon www.khabredinraat.com

इंटरव्यू के बहाने बुलाकर महिला से दुष्कर्म

rape

rape

जयपुर। विधाधर नगर थाना इलाके में इंटरव्यू के बहाने बुलाकर महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि नौकरी लगवाने का झांसा देकर धोखे से परिचित ने बुला कर डरा-धमकाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। इस संबंध में पीडिता ने थाने में मामला दर्ज करवाया है।

थानाधिकारी राकेश ख्यालिया ने बताया कि मुहाना की रहने वाली तीस वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि रेडीमेड गारमेंट का नौकरी करने के चलते आरोपी नरेंद्र को वह जानती है। परिचित होने के कारण नरेन्द्र से उसकी बातचीत होती रहती है। आरोप है कि परिचित नरेन्द्र ने नई नौकरी लगाने का उसे झांसा दिया और नौकरी का इंटरव्यू के बहाने मिलने बुला कर अम्बाबाड़ी स्थित एक मकान पर ले गया। मकान पर ले जाकर आरोपित ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर आरोपी ने डरा-धमकाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को बताने को लेकर धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

Exit mobile version