Site icon www.khabredinraat.com

अपहरण कर एक युवक से लूटपाट

Impostor Baba kidnapped minor girl

Impostor Baba kidnapped minor girl

जयपुर। शिवदासपुरा थाना इलाके में अपहरण कर एक युवक से लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में सामने आया कि बिना नंबर की कार से आए बदमाशों ने युवक का अपहरण किया और फिर सुनसान जगह ले जाकर मारपीट करते हुए ऑनलाइन हजारों रुपए ट्रांसफर कर लूट फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर वारदात स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ बदमाशों की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि लुनियावास पालड़ी मीना के रहने वाले कमल जांगिड़ (22) ने मामला दर्ज करवाया है कि वह 25 अक्टूबर को शाम को अपने ऑफिस से घर जा रहा था। जहां गोनेर से जाते समय बिना नंबर की स्विफ्ट कार उसके आगे लगाकर उसे रोक लिया। बदमाशों ने मारपीट कर उसे कार में अपहरण कर उसे सुनसान जगह ले गए। मारपीट कर बदमाशों ने उसके बैंक अकाउंट से ऑनलाइन 22 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए। उसका मोबाइल छीनकर बदमाश कार लेकर फरार हो गए। उनके चंगुल से छूटने पर वह थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया।

Exit mobile version