Site icon www.khabredinraat.com

हजारों उपवास करने वाले अन्तर्मना आचार्य प्रसन्न सागर महाराज  का 18 जनवरी को होगा जयपुर में भव्य मंगल प्रवेश

 जयपुर। सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में अंतर्मना आचार्य प्रसन्न सागर महाराज जयपुर प्रवास समिति के बैनर तले सिंहनिष्क्रिडत व्रत एवं मौन साधना के साथ हजारों उपवास करने वाले अंतर्मना आचार्य प्रसन्न सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में जयपुर में 13 साल बाद 25 जनवरी से 01 फरवरी, 2026 तक विश्व कल्याण की भावना के साथ आठ दिवसीय श्री श्री 1008 चारित्र शुद्धि महामण्डल विधान एवं विश्व कल्याण कामना महायज्ञ एवं विवाह अणुव्रत संस्कार महोत्सव का विशाल आयोजन किया जाएगा।

इस आयोजन के लिए समिति अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन के नेतृत्व में हुई तैयारी बैठक में बहुरंगीय फ्लेक्स का विमोचन किया गया। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन, महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा,  कोषाध्यक्ष कैलाश चन्द छाबड़ा, दिल्ली से जयपुर मंगल विहार समिति के मुख्य संयोजक सूर्य प्रकाश छाबड़ा सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

आचार्य श्री ससंघ का तरुण सागरम तीर्थ से 3 जनवरी को जयपुर के लिए मंगल विहार शुरु होगा। आचार्य श्री ससंघ गुडगा, नीमराना, बहरोड, कोटपूतली, शाहपुरा, मनोहरपुरा, पावटा, अचरोल, आमेर होते हुए  17 जनवरी को जयपुर सीमा में पहुचेगे। रविवार 18 जनवरी को शहर में विशाल जुलूस के साथ भव्य मंगल प्रवेश होगा। जुलूस के समापन पर धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा।

आचार्य श्री ससंघ विभिन्न मंदिरों में प्रवास करते हुए मानसरोवर पहुचेगे। जहा वी टी रोड पर शिप्रा पथ पुलिस थाने के सामने स्थित राजस्थान आवासन मंडल जयपुर के ग्राऊंड में 25 जनवरी से 01 फरवरी 2026 तक आठ दिवसीय श्री श्री 1008 चारित्र शुद्धि महामण्डल विधान एवं विश्व कल्याण कामना महायज्ञ एवं विवाह अणुव्रत संस्कार महोत्सव विशाल स्तर पर किया जाएगा। इस आयोजन में भगवान महावीर का 2552 वां निर्वाणोत्सव वर्ष के उपलक्ष में 2552 जोड़े पूजा विधान व अनुष्ठान कार्यक्रम में शामिल होगे। णमोकार महामंत्र के तीन बार सामूहिक उच्चारण से शुरु हुई तैयारी बैठक में आहार – विहार, मंगल प्रवेश जुलूस, प्रवास,आठ दिवसीय महोत्सव के आयोजन की तैयारियों सहित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई। अन्त में महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version