Site icon www.khabredinraat.com

आम आदमी पार्टी ने किया नगर निगम हेरिटेज के खिलाफ अनशन

Aam Aadmi Party held a hunger strike against Municipal Corporation Heritage

Aam Aadmi Party held a hunger strike against Municipal Corporation Heritage

जयपुर। आम आदमी पार्टी राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष (व्यापार विंग)डॉ सुनील धायल ने बताया कि जयपुर नगर निगम पिछले कई साल से माउंट रोड पर पट्टे नहीं दे रहा तथा सफाई और ड्रेनेज के मुद्दे को लेकर आप नेता पूरन सिंह सीरा,सुनील अग्रवाल ,मीरा देवी आदि ने चौगान स्टेडियम पर निगम ऑफिस के सामने अनिश्चितकालीन अनशन प्रारंभ किया।

नगर निगम आयुक्त के संज्ञान में आने पर उन्होंने निगम की अधिकारी को मौके पर भेज कर उनकी समस्या सुनकर अधिकारियों से बात कर के जल्द से जल्द निपटारा करने का आश्वासन दिया एवं उनको चाय पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। आम आदमी पार्टी जयपुर में लगातार सफाई ,ड्रेनेज के मुद्दे को लेकर लगातार निगम एवं संबंधित अधिकारियों को जनता को राहत देने की अपील कर रही है।

Exit mobile version