Site icon www.khabredinraat.com

‘हर हर शम्भू फेम’ अभिलिप्सा पंडा ने किये गुप्त वृन्दावन धाम के दर्शन कर किया दीपदान

जयपुर। भजन गायकी के क्षेत्र में अपने अलग अंदाज़ से पहचान बनाने वाली मशहूर सिंगर अभिलिप्सा पंडा ने बुधवार को जयपुर में राजस्थान के सबसे विशाल मंदिर गुप्त वृन्दावन धाम के दर्शन किये और भगवान् श्रीकृष्ण बलराम का आशीर्वाद लिया। कार्तिक मास के प्रारंभ के साथ ही उन्होंने मंदिर में दीपदान किया और भगवान् से आशीर्वाद प्राप्त किया। अभिलिप्सा पंडा ने भजन ‘हर हर शम्भू’ से लोगों के दिलों में अपनी ख़ास पहचान बनाई।

गुप्त वृन्दावन धाम के अध्यक्ष अनंत शेष दास ने उनका स्वागत किया और उन्होंने मंदिर के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यकलापों की जानकारी दी। अभिलिप्सा पंडा ने अक्षय पात्र रसोई की भी जानकारी ली।

उन्होंने हरे कृष्ण मूवमेंट की सामाजिक जिम्मेदारियों की खूब प्रशंसा की। गुप्त वृन्दावन धाम 17 मंजिलों का राजस्थान का सबसे भव्य मंदिर होगा। जिसमे विशाल कीर्तन हॉल, थिएटर, थ्रीडी स्टूडियो आदि होगा यह मंदिर राजस्थान के पर्यटन को भारत के पटल पर एक नई दिशा देगा।

Exit mobile version