Site icon www.khabredinraat.com

प्रदेश कांग्रेस के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बने अभिमन्यु पूनिया

Abhimanyu Poonia becomes Youth Congress President of State Congress

Abhimanyu Poonia becomes Youth Congress President of State Congress

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ने शनिवार देर शाम को नए यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की घोषणा की है। जहां यूथ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने परिणाम जारी करते हुए अभिमन्यु पूनिया को अध्यक्ष बनाया है। जबकि यशवीर सूरा और सुधींद्र मुंड को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष के लिए डाले गए वोटों की गणना 12 मई 2023 को हुई थी और उसके सात महीने बाद शनिवार परिणाम जारी किया गया हैं।

गौरतलब है कि अभिमन्यु पूनिया को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस यूथ का अध्यक्ष बनाया गया। एक प्रदेश अध्यक्ष और दो कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए। इससे पहले तीनों के बीच समन्वय का काम किया गया। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह काम किया।

इसके बाद अभिमन्यु पूनिया को प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया। जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष और दोनों कार्यकारी अध्यक्ष ओबीसी वर्ग से आते हैं। अभिमन्यु पूनिया अभी हनुमानगढ़ के संगरिया से विधायक हैं और सुधीन्द्र मूंड झुंझुनूं जिले से आते हैं। वहीं यशवीर सूरा मालपुरा विधानसभा क्षेत्र से हैं।

Exit mobile version