Site icon www.khabredinraat.com

अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाला आरोपित गिरफ्तार

Accused arrested for smuggling illegal drug ganja

Accused arrested for smuggling illegal drug ganja

जयपुर। बगरू थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निजी विश्वविद्यालय के पास अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले एक आरोपित को पकडा है और उसके पास से 166 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा भी जब्त किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अमित कुमार बुडानिया ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत बगरू थाना पुलिस ने दहमी कलां स्थित निजी विश्वविधायल के पास से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले शुभम खटीक निवासी लालकोठी बगरू को गिरफ्तार किया है और साथ ही उसके पास से 166 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा भी जब्त किया है। पुलिस आरोपित से अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ करने में जुटी है।

Exit mobile version