Site icon www.khabredinraat.com

घुमंतू समाज को डराना बंद करें प्रशासन, वरना भारत जोड़ो मिशन सोसाइटी करेगा बड़ा आंदोलन

Administration should stop intimidating the nomadic community

Administration should stop intimidating the nomadic community

जयपुर। राजस्थान प्रदेश में घुमंतु समाज पर हो रहे अत्याचारों से नाराज घुमंतू समाज के पंच पटेलों ने भारत जोड़ो मिशन सोसाइटी के पदाधिकारियों के नेतृत्व में प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। केकड़ी जिले के ग्राम पंचायत मानखंड में घुमंतू जाति समाज से जुड़े लगभग 20 परिवारों को पुलिस एवं प्रशासन द्वारा बुलडोजर लाकर ध्वस्त करने की धमकी दी गई। जिसके चलते जयपुर से भारत जोड़ो मिशन सोसाइटी के पदाधिकारी केकड़ी पुलिस थाना पहुंचे और अपनी आपत्ति दर्ज की।

भारत जोड़ो मिशन सोसाइटी के पदाधिकारी ने मामले की उच्च स्तर पर जांच की मांग की है और अपने पदाधिकारी से इस संबंध में जल्द ही निर्णय लेकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया है। वहीं पंचायत समिति के विकास अधिकारी का कहना है कि उन्होंने घुमंतू समाज को धमकी नहीं दी है सिर्फ इतना कहा है कि वह अपनी अवस्था की जानकारी पंचायत समिति में आकर दें। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति क्षेत्र में रह रहे घुमंतू समाज को स्थाई जीवन प्रदान करने के लिए पट्टा देने की योजना पर कार्य किया जा रहा है घुमंतू समाज को धमकाने का आरोप गलत है।

Exit mobile version