Site icon www.khabredinraat.com

धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज होने के बाद बदले हवामहल विधायक ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी

ACB filed case against 22 people including former minister in Jal Jeevan Mission scam

ACB filed case against 22 people including former minister in Jal Jeevan Mission scam

जयपुर। माणक चौक थाने में धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप का मामला दर्ज होने के बाद हवामहल भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने सोशल मीडिया पर प्रतिकिया देते हुए शांति और सद्भाव की अपील की है। विधायक ने कहा कि मैंने किसी समुदाय के खिलाफ कुछ नहीं कहा। मेरे मन में सभी धर्मों के लिए सम भाव है।

अगर किसी को मेरे शब्दों से ठेस पहुंची हो तो स्पष्ट करता हूं कि मेरा उद्देश्य केवल देश हित की बात करना था। घटना के बाद राजनीतिक हलकों में भी प्रतिक्रिया सामने आई है। भाजपा नेतृत्व ने मामले की समीक्षा की है। बालमुकुंद आचार्य से बात भी की। वहीं विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के सचेतक रफीक खान ने विधायक के बयान को उकसाने वाला बताया।

उन्होंने आगे कहा कि देश में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना बेहद जरूरी है। सभी को मिलकर समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देना चाहिए। किसी भी मसले को हिंसा या टकराव की दिशा में नहीं ले जाना चाहिए। अपने बयान को लेकर किसी की भावनाएं आहत होने पर उन्होंने खेद भी जताया।

गौरतलब है कि शुक्रवार देर रात विधायक बालमुकुंद आचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोप है कि उन्होंने जयपुर के जामा मस्जिद क्षेत्र में पाकिस्तान विरोधी पोस्टर लहरा कर ऐसे बयान दिए, जो धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले माने गए। इसके बाद शहर में एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी गई। कई इलाकों में पुलिस पिकेट्स लगाए गए।

Exit mobile version