Site icon www.khabredinraat.com

अजमेर विद्युत निगम का अधीक्षण अभियंता 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Ajmer Electricity Corporation's superintendent engineer arrested for accepting a bribe of Rs 50,000

Ajmer Electricity Corporation's superintendent engineer arrested for accepting a bribe of Rs 50,000

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की अजमेर टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता बाबूलाल को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

एसीबी महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि परिवादी की फर्म को पूर्व में जारी वर्क ऑर्डर के एवज में अधीक्षण अभियंता द्वारा 2 लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। 11 फरवरी को शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें 2 लाख रुपये में सौदा तय होना पाया गया।

सोमवार को एसीबी अजमेर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना भाटी के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की। आरोपी ने तय राशि में से पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये लेते ही उसे दबोच लिया गया। रिश्वत की राशि मौके से बरामद कर ली गई।

Exit mobile version