Site icon www.khabredinraat.com

झांसे में लेकर परिचित ने किया महिला से दुष्कर्म

Married woman kidnapped and raped for three months

Married woman kidnapped and raped for three months

जयपुर। कोतवाली थाना इलाके में एक परिचित द्वारा महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। थानाधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि कोतवाली निवासी 24 वर्षीय एक महिला ने मामला दर्ज करवाया कि पचास वर्षीय आरोपित उसके दूर के रिश्ते में जेठ लगता है। रिश्तेदार होने के कारण उसका घर पर आना-जाना है।

आरोप है कि आरोपी रिश्तेदार ने पिता समान होने का झांसा देकर उसे धोखा दिया और विश्वास में लेकर परिस्थितियों का फायदा उठाकर धोखे से अश्लील वीडियो बना लिए। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। अप्रैल-2024 में घर मिलने आने पर अकेला पाकर धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

ब्लैकमेल कर आरोपित रिश्तेदार पिछले पांच महीने से देहशोषण करता रहा। परेशान होकर पीड़िता ने परिजनों को आरोपित रिश्तेदार के बारे में बताया और फिर थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version