आक्रोशित रोडवेज कर्मचारियों ने प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किये

जयपुर। आक्रोशित रोडवेज कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्रदेशभर में रोडवेज की सभी इकाइयों पर दोपहर में एक घंट के प्रदर्शन किये। ये प्रदर्शन सितम्बर 2023 से अक्टूबर 2023 के दो माह के बकाया वेतन, पेंशन, तीन माह के बकाया सेवानिवृति परिलाभ एवं वित्तीय वर्ष 2022 – 23 के बकाया बोनस-एक्सग्रेसिया के तुरंत भुगतान की मांगों के लिये किये गये। इन प्रदर्शनों में सेवानिवृत कर्मचारियों ने भी भागीदारी की।

जयपुर में विद्याधर नगर डिपो, डीलक्स डिपो, केंद्रीय कार्यशाला, टायर कार्यशाला के कर्मचारियों द्वारा अपने कार्य स्थलों पर किये गये प्रदर्शनो के अलावा जयपुर डिपो एवं वैशाली नगर डिपो के कर्मचारियों द्वारा रोडवेज मुख्यालय पर प्रदर्शन आयोजित किये।

रोडवेज मुख्यालय पर आयोजित प्रदर्शन को राजस्थान रोडवेज के श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्च के प्रदेश संयोजक एम.एल.यादव, एटक के उप महासचिव धर्मेंद्र चौधरी, सीटू के महासचिव किशन सिंह राठौड, इंटक के संयोजक आलोक दुबे, आरएसआरटीसी रिटायर्ड एम्पलाईज एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद चौधरी एवं राजस्थान रोडवेज सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण समिति के कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद पिल्लई ने सम्बोधित करते हुये कहा कि दीपावली का त्योहार सामने होने एवं विधान सभा चुनाव की प्रक्रिया के चलते रोडवेज कर्मचारियों के उपरोक्त बकाया भुगतान लटकाये रखना रोडवेज प्रबंधन एवं राज्य सरकार दौनों के लिये शर्मनाक है।

प्रदर्शन के बाद संयुक्त मोर्चे के संयोजक एम.एल. यादव के नेतृत्व में छ सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने रोडवेज प्रबंध निदेशक नथमल डिडेल से मिलकर स्पष्ट कर दिया है कि अगर 06 नवम्बर 2023 तक उपरोक्त भुगतान नहीं किये गये, तो 07 नवम्बर 2023 को फिर से प्रदेशभर में प्रदर्शन किये जायेंगे। इसके आगे प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार का फैसला भी किया जा सकता है, जिसके कारण बसों का संचालन प्रभावित होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles