Site icon www.khabredinraat.com

श्री श्याम मनुहार सेवा समिति जयपुर की ओर से गौ सेवा व्यवस्थापक नियुक्ति

जयपुर। गौ सेवा के लिए सदैव तत्पर श्री श्याम मनुहार सेवा समिति जयपुर ने वर्तमान में गौ सेवा और समिति के विस्तार व विकास कार्य को बढ़ाने के लिए अमित सोनी ,रामफुल ,सुरेन्द्र बैरवा को गौ व्यवस्थापक सांगानेरी ईकाई नियुक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

श्री श्याम मनुहार सेवा समिति के प्रभारी नरेंद्र कुमार टेलर ने बताया कि पिछले 12 वर्षो से समिति गौ सेवा के लिए कार्य करती है। इस कार्य में समिति के सह प्रभारी अंकित शर्मा,विष्णु शर्मा,रामचंद्र चौधरी,संजय कुमार मीणा,हनुमान सहाय लुगरिसा,नरेंद्र सिंह भाटी, दिनेश सैनी मौजूद रहें। गौरतलब है कि समिति के सभी सदस्य एकजुट होकर आर्थिक सहायता के साथ जयपुर शहर के विभिन्न गौशालाओं में श्रमदान करते है।

Exit mobile version