Site icon www.khabredinraat.com

माता के सजे दरबार में कलाकारों ने दी भजनों की प्रस्तुति

Artists presented bhajans in the decorated court of the Mother Goddess.

Artists presented bhajans in the decorated court of the Mother Goddess.

जयपुर। राजधानी जयपुर के मानसरोवर की पत्रकार कॉलोनी में माता जगराते का आयोजन किया गया। जहां कलाकारों ने माता रानी के भजनों की प्रस्तुति दी। माता के सजे दरबार के दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हो उठे।

आयोजक अरुण कुमार सिंह और अमित खंडेलवाल ने बताया कि मुख्य अतिथि डॉ. आशुतोष पंत, मुहाना थानाधिकारी गुरु भूपेन्द्र सिंह ने मातारानी के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। इस दौरान भक्तों को प्रसादी वितरित की गई। मनमोहक दरबार के समक्ष भक्तों ने सुख समृद्धि की कामना की।

वहीं अंत में सभी ने हाल ही केंद्र की जीएसटी कटौती का त्योहारी सीजन में दी गई सौगात का स्वागत किया।

Exit mobile version