Site icon www.khabredinraat.com

विधानसभा अध्‍यक्ष देवनानी ने विधान सभा के कक्षों में जाकर जानकारी ली

Assembly Speaker Devnani went to the Legislative Assembly chambers and took information

Assembly Speaker Devnani went to the Legislative Assembly chambers and took information

जयपुर। राजस्‍थान विधानसभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को प्रात: दस बजे विधान सभा पहुँचकर विधान सभा सदन, सचिवालय के विभिन्‍न कक्षों, पुस्‍तकालय, सदन की विभिन्‍न दीर्घाओं और विधानसभा परिसर का अवलोकन कर आवश्‍यक दिशा निर्देश दिये। विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री महावीर प्रसाद शर्मा ने देवनानी को विभिन्‍न शाखाओं में किये जा रहे कार्यों के बारे में बताया।

देवनानी विधानसभा के अधिकारियों व कर्मचारियों के कक्षों में गये। उन्‍होंने सभी से परिचय लिया। सचिवालय की शाखाओं में किये जा रहे कार्यों के बारे में अधिकारियों और कर्मचारियों से जानकारी ली। श्री देवनानी ने विधानसभा के परिसर को देखा और वहां किये जाने वाले परिवर्तनों के बारे में भी आवश्‍यक दिशा निर्देश दिये।

देवनानी विधानसभा के पुस्‍तकालय में भी गये। उन्‍होंने पुस्‍तकों, समाचार पत्रों व पत्रिकाओं तथा वहां अध्‍ययन करने आने वाले लोगों के बारे में जानकारी ली। उन्‍होंने कहा कि पुस्‍तकालय का समुचित उपयोग किया जाना चाहिए। देवनानी ने सदन के ऑडियो वीडियो कन्‍ट्रोल रूम से यूटयूब पर संचालित किये जाने वाले सदन के सजीव प्रसारण के बारे में भी जानकारी ली।

देवनानी ने कार्यालय में बैठकर विभिन्‍न पत्रावलियों का निस्‍तारण किया। उन्‍होंने विधानसभा में किये जाने वाले नवाचारों के बारे में भी अधिका‍रियों से विचार-विमर्श किया।

Exit mobile version