Site icon www.khabredinraat.com

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया नजर फोटो एग्जिबिशन के पोस्टर का विमोचन

Assembly Speaker Vasudev Devnani released the poster of Nazar Photo Exhibition

Assembly Speaker Vasudev Devnani released the poster of Nazar Photo Exhibition

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राजस्थान फोटो फेस्टिवल के तहत विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर होने वाली ‘नजर फोटो एग्जिबिशन’ के पोस्टर का विमोचन किया। इस मौके पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल भी मौजूद रहे। पोस्टर का विमोचन करते हुए देवनानी ने आयोजकों को शुभकामनाएं दी। ​एग्जिबिशन के आयोजक फोटो जर्नलिस्ट संजय कुमावत ने देवनानी को बताया कि यह एक अनोखी प्रदर्शनी है, जिसमें 12 वर्ष के किशोर से लेकर 95 वर्ष के व्यक्ति भी हिस्सा ले रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 23 से 25 अगस्त तक यह प्रदर्शनी जवाहर कला केंद्र में आयोजित होगी। इसमें 300 से अधिक तस्वीरों का प्रदर्शन किया जाएगा। ​पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान राजस्थान विधानसभा के उप निदेशक जनसंपर्क लोकेश चंद्र शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार अरविंद पालावत, मोहन शर्मा, फोटो जर्नलिस्ट मनोज श्रेष्ठ, सत्येंद्र सिंह, दिनेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे। उद्घाटन के लिए भी आमंत्रित किया।

Exit mobile version